व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ का फैसला वापस ले लिया

व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ का फैसला वापस ले लिया

व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ का फैसला वापस ले लिया है। बुधवार को नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद व्यापारी संगठनों ने यह बात कही है।

व्यापारी संगठनों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए UPI चार्ज टालने की मांग भी की है। ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज 15 अक्टूबर से लागू होना है।

अलग-अलग राज्यों से लगभग 20 बड़े व्यापारी नेताओं ने वित्त मंत्री से मुलाकात की। इस बैठक का नेतृत्व चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया।

प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि व्यापारी संगठनों की मांगों और चिंताओं पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही यह फैसला वापस लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *