प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने कूटनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों नेताओं के बीच इस साल की यह चौथी फोन पर बातचीत है। दोनों लीडर्स जून में G7 समिट के दौरान फ्रांस में मिले थे।