जिम्बाब्वे के मरोनडेरा इलाके में बुधवार को 6 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया

जिम्बाब्वे के मरोनडेरा इलाके में बुधवार को 6 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया

जिम्बाब्वे के मरोनडेरा इलाके में बुधवार को 6 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के बाद उसमें आग लग गई। हेलिकॉप्टर में 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में 43 साल के चर्चित बिजनेसमैन विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लूसी मुतेके भी शामिल हैं। चिवायो को राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा का करीबी माना जाता था। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान में जुटे हैं।

हेलिकॉप्टर राजधानी हरारे से करीब 70 किलोमीटर पूर्व मरोनडेरा इलाके में गिरा। पुलिस को हादसे की जानकारी बुधवार शाम करीब 5 बजे मिली। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *