एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे।
सोमवार को भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल खेले जाने थे। लेकिन, बारिश के कारण दोनों मैच रद्द हो गए। इसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिली।