शेयर मार्केट में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट

शेयर मार्केट में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट

शेयर मार्केट में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट है। सोमवार को सेंसेक्स 1124 अंक, यानी 1.52% गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। इधर, निफ्टी में 360 अंक, यानी 1.56% की गिरावट रही, ये 22,780 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई।

बाजार में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के कारण आई है, जिसमें उन्होंने ईरान से जंग रोकने से इनकार किया है।

आज की गिरावट से निवेशकों की वेल्थ ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹482 लाख करोड़ के करीब था, जो आज घटकर ₹475 लाख करोड़ रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *