भारतीय शेयर बाजार की दिशा 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में काफी हद तक ग्लोबल संकेतों से तय होगी। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल के ऊंचे दाम और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर्स मार्केट के सेंटिमेंट को प्रभावित करेंगे।
NSE के ट्रेडिंग कैलेंडर के मुताबिक, महात्मा गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर, शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में पिछले छह सालों की सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई थी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बॉन्ड यील्ड और महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है।