इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 162 रन से हरा दिया। पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में 363 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 200 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए 171 रन पर सिमट गई। इससे इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 199 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने 363 रन का टारगेट रखा।
भारत के लिए कुमार कुशाग्र ने पहली पारी में 113 रन बनाए, जबकि दूस