इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 176 रन पर ऑलआउट हो गई।
विल जैक्स ने 8.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। यह वनडे में किसी इंग्लिश स्पिनर का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। जैक्स ने बल्ले से भी नाबाद 46 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।