केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को UDAN योजना के अगले चरण की शुरुआत की। इसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 21 MoU साइन किए। इनका मकसद देश के ऐसे इलाकों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाना है, जहां अभी हवाई सेवा कम है या उपलब्ध नहीं है।
कार्यक्रम में एयरड्रोम डेवलपमेंट के लिए चैलेंज मोड पोर्टल और UDAN रूट बिडिंग के अगले चरण का स्कीम डॉक्यूमेंट भी लॉन्च किया गया। अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस पोर्टल के जरिए एयरस्ट्रिप और हेलीपैड को डेवलपमेंट के लिए प्रस्तावित कर सकेंगे।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, UDAN के तहत अगले 10 साल में 120 नए डेस्टिनेशन जोड़ने और 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को हवाई सेवा से जोड़ने का लक्ष्य है। इस चरण में 20 से ज्यादा राज्य मिलकर काम कर रहे हैं।