17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बदला गया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को नया कोच बनाया है। वे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जो 2009 से 2026 तक टीम के हेड कोच रहे। फ्लेमिंग का CSK से जुड़ाव 2008 में खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था।
जहीर पहली बार IPL में किसी फ्रेंचाइजी के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, उन्हें टीम मैनेजमेंट का लंबा अनुभव है। वे मुंबई इंडियंस में क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर और बाद में ग्लोबल डेवलपमेंट के प्रमुख रहे