दिल्ली के सत्यानिकेतन में 6 सितंबर को हुए 5 मंजिला इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता, बेटे महेश गुप्ता और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सानोज की न्यायिक हिरासत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने यह आदेश सोमवार को दिया।
इस मामले में दो अन्य आरोपी सुधांशु और शुंभम त्यागी भी न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी हिरासत 25 सितंबर तक है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों बिल्डिंग में कथित PG ऑपरेटर थे। शुंभम त्यागी पटियाला हाउस कोर्ट के वकील हैं और सुधांशु के साथ PG चलाने में पार्टनर बताए गए हैं।