भारतीय हॉकी टीमों ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। काकामिगाहारा में विमेंस टीम ने पूल-B के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने 8 गोल किए, जबकि इशिका ने हैट्रिक लगाई।
वहीं, मेंस टीम ने पूल-A के मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से शिकस्त दी। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 4 गोल किए।