असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को 3,200 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अडाणी पावर के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। करीब 48 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को असम के औद्योगिक क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश बताया गया है।
प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 5 हजार स्थायी नौकरियां बनने की बात कही गई है। सरकार के मुताबिक, प्रोजेक्ट से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने पर निर्भरता कम होगी।