सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 सितंबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 7,266 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गई है।
10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,878 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले सोने के दाम 1.52 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी।