दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए DUSU चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। शुक्रवार को हुई वोटिंग में 40.46% मतदान हुआ। यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन है।
ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्या को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ को उम्मीदवार बनाया है।
इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी तरह के विक्ट्री जुलूस पर रोक लगा दी है।