टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल व्हीकल्स 1% तक महंगे कर दिए हैं। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से गाड़ियों के दाम बढ़ेंगे।
साल 2026 में तीसरी बार बढ़ाए गए दाम
कंपनी ने इससे पहले जून 2026 में घोषणा की थी कि वह 1 जुलाई से अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 2.5% तक बढ़ा रही है। वहीं, मार्च 2026 में 1 अप्रैल से लागू होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसमें कीमतें 1.5% तक बढ़ाई गई थीं।