विमेंस प्रीमियर लीग का पांचवा सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। BCCI ने बुधवार को इसका जानकारी दी। पांच फ्रेंचाइजी वाले इस लीग का ऑक्शन 28 अक्टूबर को होगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है।
इसके साथ ही IPL का मिनी ऑक्शन भी तीन साल बाद भारत लौट रहा है। हालांकि इसके वेन्यू और तारीख अभी तय नहीं हैं। BCCI ने मंगलवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया।