करीब 18 महीने पहले राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की कहानी शुरू हुई थी। तब संजू टीम के कप्तान थे और 14 साल के वैभव ने उनके चोटिल होने के बाद IPL में कदम रखा था। वैभव ने तीसरे ही मैच में सेंचुरी जड़ दी। उनकी बल्लेबाजी इतनी शानदार रही कि सैमसन की वापसी के बाद भी वैभव ने ओपनिंग की और सैमसन खुद नंबर-3 पर उतर गए।
तब यह रिश्ता कप्तान और युवा खिलाड़ी का था। अब दो