जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में बुधवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। देर रात हुई कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। हालांकि, उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।