गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजा में शामिल हुए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति बप्पा की पूजा रखी गई। यहां रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहुंचे।
वहीं, दिवंगत सिंगर बप्पी लाहिड़ी के घर भी गणपति उत्सव मनाया गया। यहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सुनील शेट्टी ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए। बप्पी लाहिड़ी के परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत किया।