गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे।
हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। पैपराजी ने जब परिवार की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए, तो सुनीता ने उन्हें लड्डू भी खिलाए।