भारतीय स्पिनर चोट की वजह से अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के एक सूत्र ने बताया कि वरुण की MRI में नई चोट सामने आई है। उनके एशियन गेम्स में खेलने की संभावना भी कम है।
वरुण ने रविवार को सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला था। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता। वरुण ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिए थे। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।