महिला एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पिछले एशिया कप फाइनल भी दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था।
भारत इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया। फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर श्रीलंका भी टूर्नामेंट में अजेय रहा है।