सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 4,722 रुपए कम होकर करीब 2.29 लाख रुपए पर आ गई है।
10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,349 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 15 दिन में चांदी ₹15 हजार और सोना ₹8 हजार सस्ता हुआ है। 28 अगस्त यानी 15 दिन पहले सोने का दाम करीब 1.60 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए थी।