मराठी एक्टर पुष्कर जोग ने हाल ही में बताया कि 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ की शूटिंग के दौरान एक्टर ऋषि कपूर ने उन्हें डांट दिया था। उस समय पुष्कर की उम्र सिर्फ 7 साल थी। वह पहली बार हिंदी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और घटना के बाद रोने लगे थे।
पुष्कर ने बताया कि इसके बाद नाना पाटेकर ने उनका बचाव किया। उन्होंने ऋषि कपूर को बच्चे से इस तरह बात करने पर फटकार लगाई थी। पुष्कर ने यह बात हाल ही में ‘गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बताई।