यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। फर्रुखाबाद में 10 दिन में 15 मकान गंगा में समा चुके हैं। गुरुवार को 22 शहरों में बारिश का अलर्ट है।
बिहार में मानसून सक्रिय है। राज्य में 9 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं, जिससे 13 जिलों में 34 लाख लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं। वहीं, अररिया जिले के तरोना में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।