पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने पर कहा है कि इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8-9 महीने यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी मुश्किल है।
नेहरा ने मजाक में कहा कि इस पद के लिए उन्हें अपनी पत्नी रुश्मा से मंजूरी लेनी होगी, वरना तलाक हो सकता है। उन्होंने कोलकाता में CAB एनुअल अवॉर्ड्स समारोह में यह बात कही।
नेहरा ने कहा कि टीम इंडिया का हेड कोच बनना सम्मान की बात होगी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी महत्वाकांक्षा नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अभी गुजरात टाइटन्स के साथ काफी खुश हैं।