बिहार में बाढ़ से 9 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 13 जिलों में लगभग 34 लाख आबादी प्रभावित है। इसके बीच मौसम विभाग ने बिहार में 8 से 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में मानसून सीजन की बारिश का कोटा फुल हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 55 जिलों में औसत बारिश 4.4 रिकॉर्ड की गई। बुधवार को वाराणसी-प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश की संभावना है।