मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि सितंबर 2026 से अपनी चुनिंदा कार मॉडल्स के दाम ₹20,000 तक बढ़ाने जा रही है।
मारुति ने मई के बाद चार महीनों में तीसरी बार दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने बताया कि गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत और लगातार बढ़ती महंगाई के दबाव की वजह से यह कदम उठाना पड़ा है।
हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। मारुति ने पिछले महीने ही 2.19 लाख गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।