पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में   एक और आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया

पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक और आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया

पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में शुक्रवार रात को एक और आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि रितेश मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त है। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश को लेकर रितेश से भी चर्चा हुई थी। इसी आधार पर उसे मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।

सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *