सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर सीनियर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शर्मिला के पूरे गीत के बजाय शुरुआती अंतरों को गाने के सुझाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं।
‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना से शर्मिला टैगोर के कथित सुझाव को लेकर कहा, “वह अपनी समझ के हिसाब से बोल रही हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। शायद अपनी बात समझाते हुए उनके मुंह से यह निकल गया कि दूसरे धर्मों के लोग इसे समझ या स्वीकार नहीं कर पाएंगे।”