देश का सबसे तेज रफ्तार इंटरसेप्टर ड्रोन बनकर तैयार हो गया है, जो दुश्मन मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने गुरुवार को बताया कि उनकी कंपनी ने आहुति Mk-II बनाया है, इसकी स्पीड करीब 500 किलोमीटर प्रति घंटा है। ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने इसकी रफ्तार 498 किमी./ घंटा दर्ज