सफलता संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प से होती है प्राप्त
आज का परिश्रम ही कल की सफलता का बनेगा आधार
विद्यार्थियों के लिये ज्ञान और कौशल ही सफलता के है 2 मित्र
प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक से की लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित
प्रत्येक पात्र प्रतिभाशाली विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
शिक्षक मूर्तिकार की तरह तराशते विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लैपटॉप वितरण राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित