1 सितंबर से देश में 7 बदलाव लागू हो गए हैं, एक-एक करके पढ़ जाइए…
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा
बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर 2 रुपए महंगा होकर ₹764 का हो गया है।
असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।