Google Analytics Meta Pixel
मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया

मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया

मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं।

इसी दौरान अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी और महिलाओं के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी ने गेट पर आने वाले लोगों की पहचान की जांच के लिए सुरक्षा संबंधी सावधानियों का हवाला दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *