IIT बॉम्बे से पढ़ाई और डॉयचे बैंक में बैंकिंग की नौकरी करने वाले अभिषेक ‘मोंटी’ अग्रवाल की कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स अपना IPO लेकर आ रही है। इस कंपनी में शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी सेलिब्रिटीज का निवेश हैं।
जानिए कैसे एक एयरोस्पेस इंजीनियर ने मुंबई में जारा के स्टोर की जगह लेकर लक्जरी फैशन की दुनिया में 4,600 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया…
सवाल 1. पर्पल स्टाइल लैब्स के IPO की मुख्य डिटेल्स क्या हैं?
जवाब: पर्पल स्टाइल लैब्स ने अपने ₹680 करोड़ के IPO के लिए प्राइस बैंड ₹546 से ₹575 प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का कुल वैल्यूएशन लगभग ₹4,600 करोड़ आंका गया है।