बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है।
इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹40,500 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹11.74 लाख करोड़ रह गई है।
एयरटेल के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी घटा है। वहीं 3 कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट वैल्यू