Google Analytics Meta Pixel
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। इसके चलते सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से यूपी के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए। चित्रकूट के रामघाट पर बना पुल नदी में समा गया। घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है।

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं भागलपुर में गंगा में कटाव की वजह से सबौर में 8 घर गंगा में समा गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *