रक्षाबंधन पर आज यानी 28 अगस्त को सोने की कीमतों में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,192 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए हो गया है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 4,392 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है।