पुणे के वारजे इलाके में नॉनवेज खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में 30 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में युवक के 64 साल के पिता भगवत गायकवाड़ और 60 साल की मां पार्वती गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 24 अगस्त की रात की है। मृतक महेश गायकवाड़ कैजुअल वर्कर था और शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे में घर आकर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और रात के खाने में नॉनवेज मांगने लगा।
पिता ने श्रावण महीने का हवाला देते हुए नॉनवेज देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में पिता ने महेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।