दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में 21 साल की मॉडल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की हत्या के मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के दौरान वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गोली लगी। घायल इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।