सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें कंपनियां मैसेज भेज रही है।
e-KYC की डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले आधार वैरिफिकेशन की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था। e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं।