Google Analytics Meta Pixel
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में  सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं।

बस में 43 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुआ।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में लोहे के भारी पिलर लदे थे। बस के ट्रक से टकराते ही पिलर को बांधकर रखने वाली चेन टूट गई।

इसके बाद पिलर बस की दाईं तरफ जा घुसे। पुलिस के मुताबिक, बस के आगे बैठे लोगों की इसी वजह से मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *