भारत ने कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के 265 रन पर 8 विकेट गिरा दिए। इससे पहले दूसरे दिन भारत ने पहली पारी 503/9 में घोषित की थी।
मैदान पर सबसे ज्यादा ध्यान सब्स्टीट्यूट फील्डर सरफराज खान की मजेदार स्लेजिंग ने खींचा। सरफराज ने श्रीलंकाई कप्तान से कहा- मैं यहां टाइमपास करने नहीं आया हूं। डरो मत, अच्छे से खेलो।