चीनी के दाम पिछले हफ्ते 67 रुपए किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 18% तक गिर गए हैं। मिल स्तर पर इसके दाम (एक्स-मिल रेट) 12 रुपए घटकर 55 रुपए किलो पर आ गए हैं। सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और कमी आएगी।
फूड सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने बताया कि कीमतों में यह गिरावट सरकार की ओर से चीनी के आयात को मंजूरी देने और जमाखोरी के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के कारण आई है। देश में चीनी की कमी नहीं है, बल्कि मिलों ने जानबूझकर दाम बढ़ाए थे।