इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्स को हथकड़ी लगाए चार पुलिस अधिकारियों के साथ जाते हुए देखा गया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट रेगुलेटर इस घटना की जांच करेगा।
क्रिकेट रेगुलेटर इंग्लैंड और वेल्स में क्रिकेट खेल के नियमों, अनुशासन की निगरानी करने वाली एक संस्था है।