टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 24 अगस्त को जर्मन कार मेकर कंपनी पॉर्श की आईटी कंसल्टिंग सहायक कंपनी ‘MHP मैनेजमेंट-अंड IT-बेराटुंग GmbH’ को खरीदने का ऐलान किया है। TCS यह अधिग्रहण 320 मिलियन यूरो यानी लगभग 3,573 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर कर रही है।
इस सौदे के जरिए TCS पॉर्श की इस आईटी कंसल्टिंग कंपनी के 100% शेयर हासिल करेगी। यह पूरी अधिग्रहण प्रोसेस अगले तीन से चार महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।
ऑटोमोटिव और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में MHP की महारत