जम्मू-कश्मीर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 35 साल पुराने वंधामा नरसंहार की जांच दोबारा शुरू कर दी है। 1998 में गांदरबल के वंधामा गांव में 9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी।
इसके अलावा SIA ने कश्मीरी पंडितों की हत्या दशकों पुराने कई मामलों की दोबारा जांच शुरू कर दी है। इनमें नेता टीका लाल, जस्टिस नीलकंठ और नर्स सरला भट मर्डर केस भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, SIA इन मामलों में शामिल आतंकियों, ओवरग्राउंड वर्कर्स और उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कश्मीर घाटी में कई जगह छापे भी मारे जा रहे हैं।