Google Analytics Meta Pixel
महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया।

पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते।

इंडिया टुडे ने परिवार के हवाले से बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ में रहें। हालांकि उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई।

उधर DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो से तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *