Google Analytics Meta Pixel
बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। बांग्लादेशी मीडिया डेली स्टार के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने कजिन ब्रदर्स मुग्धो और सिद्धार्थ को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घर की छत पर बैठकर याबा नाम की नशीली ड्रग ले रहे थे। परिवार ने उन्हें देख लिया और रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ने परिवार की हत्या कर दी। फिर आरोपियों ने घर में खाना खाया और नहाया।

परिवार के चारों लोगों के शव शनिवार रात बंद घर से मिले। मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है।

गणपति रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे होम्योपैथी का काम भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *